Thursday, March 19, 2026
HomeUttarakhandजन्मदिन की पार्टी में चली गोली,एक युवक गम्भीर

जन्मदिन की पार्टी में चली गोली,एक युवक गम्भीर

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। चौकी क्षेत्र रम्पुरा के भदईपुरा में रविवार रात एक बर्थडे पार्टी में गोली चल गयी। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। मामले में फिलहाल किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गयी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया गया है कि रम्पुरा निवासी 22 वर्षीय धीरज नाम का एक युवक बीती रात भदईपुरा में दोस्त की बर्थ डे पार्टी में गया था। वहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चल गयी। गोली उसके हार्ट के ऊपर जा लगी। युवक की लगने से वहां पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में धीरज गंभीर हालत में निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटना की जानकारी अस्पताल से मिली। जानकारी मिलने के बाद कोतवाल विक्रम राठौर ने बाजार पुलिस चौकी प्रभारी संदीप शर्मा को मौके पर भेजा। उन्होंने घायल के बयान दर्ज किए। फिलहाल किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गयी है। सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि गोली चलने के कारणों की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। बता दें कि कुछ दिन पहले भी रम्पुरा में फायरिंग हुई थी, जिसमें पांच लोग घायल हुए थे। आज ही एसएसपी ने खुलासा किया है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments