Friday, June 20, 2025
HomeIndia Updateजयंती पर किया गया शहीद उधम सिंह भावपूर्ण स्मरण 

जयंती पर किया गया शहीद उधम सिंह भावपूर्ण स्मरण 

रुद्रपुर।  इग्लैंड जाकर जलियावाला बाग काण्ड के दोषी जनरल ओडायर को मौत के घाट उतारने वाले वीर क्रान्तिकारी शहीद उधम सिंह का जन्म दिन जनपदभर में भावपूर्ण  ढंग से मनाया गया। उनकी प्रतिमाओं पर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।

जिला मुख्यालय कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी रंजना राजगुरू, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, रुद्रपुर मेयर रामपाल सिंह, एडीएम जगदीश चन्द्र काण्डपाल, उत्तम सिंह चैहान, ओसी कलैक्ट्रेट नरेश चन्द्र दुर्गापाल, एनएस नबियाल, व अन्य कर्मचारियों द्वारा शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने कहा कि शहीद उधम सिंह समेत देश के महान क्रान्तिकारी एवं सेनानियों के सपनों का भारत बनाने की चुनौती आज भी हमारे सामने खडी है। हमें भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को कायम रखने का संकल्प लेना होगा।

विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा शहीद उधम सिंह का नाम दुनिया में विख्यात है। उन्होंने कहा कि जलियावाला बागकाण्ड के वीभत्स हत्याकाण्ड के प्रत्यक्षदर्शी जिसमें सैकडों बेगुनाह लोगों की मौत हो गई थी के दोषी जनरल डायर  को इग्लैंड जाकर भरी सभा में गोलियों के भूनकर मौत के घाट उतार दिया। ऐसे क्रांतिकारी शहीदों के सपनों को साकार करना हम सबका दायित्व है। मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि शहीद उधम सिंह ने भारत मां को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिये जिस तरह अपना बलिदान दिया वह दुनिया के इतिहास में अनूठा है। उनकी जीवन गाथा युगों-युगों तक भारत के युवाओं में देश भक्ति का ज्वार भरती रहेगी।
उधर विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना एवं विकास भवन के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा शहीद उधम सिंह की जयन्ती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments