भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। आवास विकास स्थित जागृति ट्रस्ट ने जवाहरलाल नेहरू राजकीय अस्पताल के बाहर भूखों व निराश्रित लोगों को खाना खिलाया। ट्रस्ट द्वारा गरीबों को खाना खिलाया जाना इस संस्था के कई सामाजिक कार्यों में से एक है।
जागृति ट्रस्ट प्रतिदिन 200 से 250 लोगो के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था करता है। 1 नवंबर 2018 में बनी जागृति संस्था समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत है। संस्था पूरे शहर में गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था कराती है। संस्था के अध्यक्ष ठाकुर अमित राठौर ने बताया की उनकी संस्था में 30 लोग काम करते है। जो पूरे दिन ही नहीं बल्कि रात्रि में भी मजबूर की सेवा के लिए तत्पर रहते है। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य लोकप्रियता पाना नहीं बल्कि असहाय और ज़रूरत मंद लोगो की सेवा करना है। ये संस्था इलाके या विशेष क्षेत्र तक ही सिमित नहीं है बल्कि पूरे शहर में अपनी सेवा प्रदान कर रहे है। भोजन के अलावा संस्था रक़्त शिविर, पर्यावरण संरक्षण और जाड़ो में असहायों को कंबल बांटने का काम भी करती है।



