Tuesday, June 24, 2025
HomeUttarakhandजिलाध्यक्ष अरोरा के दिशा निर्देशन में कार्यकर्ताओं ने किया डोर टू डोर...

जिलाध्यक्ष अरोरा के दिशा निर्देशन में कार्यकर्ताओं ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। जिसको लेकर भाजपा के कार्यकर्ता भी जगह जगह जाकर भाजपा के समर्थन में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। जिसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के दिशा निर्देशन में शहर के वार्ड नंबर 2 की कृष्णा कालोनी में डोर टू डोर जनसंपर्क कर आगामी 14 फरवरी को भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी। वहीं क्षेत्रवासियों ने भी आश्वस्त किया कि आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान कर प्रदेश सरकार को मजबूत किया जायेगा। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुफ्त वैक्सीन, रसोई गैस, राशन आदि की योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की सफल नीति के चलते उत्तराखण्ड को एम्स मिला है। जो प्रदेशवासियों के लिए बड़ी सौगात है। आने वाले समय में एम्स प्रदेश के लोगों के लिए बेहतर साबित होगा। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने भी भाजपा को मतदान करने की बात कही। इस दौरान धीरेश गुप्ता, सुनील यादव, ललित बिष्ठ, मयंक कक्कड़, वीरेंद्र राठौर, सोनू वर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments