Tuesday, March 17, 2026
HomeUttarakhandजिला अस्पताल में बने कोविड सेंटर के स्वास्थ्य कर्मी ने की हड़ताल,...

जिला अस्पताल में बने कोविड सेंटर के स्वास्थ्य कर्मी ने की हड़ताल, प्रशासन में मचा हड़कंप

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। पंडित राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कालेज रुद्रपुर में बने कोविड केयर सेंटर के आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों के अचानक हड़ताल पर चले जाने से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। पिछले 3 महीने से वेतन न मिलने से नाराज होकर आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं और मेडिकल कालेज परिसर में धरना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सीएमओ और एसडीएम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया । लेकिन कर्मी अपनी मांगों पर अड़े रहे। वही विधायक राजकुमार ठुकराल व राजेश शुक्ला ने भी धरना स्थल पर पहुँचकर कर्मियों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

कर्मियों का कहना है कि कोरोना काल में सभी आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान पर खेलकर कोरोना मरीजों की देखभाल कर रहे हैं। साथ ही स्टाफ के कम होने की वजह से उनको अस्पताल के अंदर के सारे काम भी करने पड़ते हैं। उसके बावजूद उन्हें 3 माह से वेतन नहीं मिला है। साथ ही जितनी सैलरी पर नियुक्ति की गई थी वो भी उन्हें नही दी जा रही है। बताया की उनके वेतन से जीएसटी की कटौती की रही है, जोकि उचित नही है। जिससे क्षुब्ध कर्मियों ने हड़ताल करने का निर्णय लिया। इस दौरान धरना स्थल पर पहुँचे विधायक राजकुमार ठुकराल व राजेश शुक्ला ने इस संबंध में विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर उन्हें आश्वस्त किया कि उनका वेतन समय से भुगतान किया जाएगा। साथ ही अन्य समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने समस्त स्वास्थ्य कर्मियों से कोरोना महामारी काल में सहयोग करने की अपील की। कहा कि उन्ही स्वास्थ्य कर्मचारियों के सहयोग से ही पंडित राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज में बने कोविड-19 हास्पिटल में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज हो पा रहा है।

मामले में जिला अस्पताल के प्रबंधक अजयवीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उच्च अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments