Saturday, June 21, 2025
HomeUttarakhandजिला न्यायालय परिसर में बने नव निर्मित अधिवक्ता वाहन पार्किग का हुआ...

जिला न्यायालय परिसर में बने नव निर्मित अधिवक्ता वाहन पार्किग का हुआ लोकार्पण

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। जिला बार एसोसियेशन उधम सिंह नगर रूद्रपुर में न्यायालय परिसर में बने नव निर्मित अधिवक्ता वाहन पार्किग के लोकार्पण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक  राजकुमार ठुकराल  के द्वारा की गयी, जिला बार एसोसियेशन उधम सिंह नगर (रूद्रपुर) के जिलाध्यक्ष  दिवाकर पाण्डेय, सचिव शिव कुँवर सिंह ने बताया कि अधिवक्ता वाहन पार्किग के लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि माननीय जिला जज उधम सिंह नगर  प्रेम सिंह खिमाल एवं  जिलाधिकारी  मुगल किशोर पन्त एवं विधायक  राजकुमार ठुकराल, जिलाध्यक्ष  दिवाकर पाण्डेय के द्वारा माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। अतिथिगण एवं अधिवक्ताओ के कार्यक्रम में पहुंचने पर उनका अध्यक्ष दिवाकार पाण्डेय, सचिव शिव कुँवर सिंह के नेतृत्व में कार्यकारिणी एवं समस्त अधिवक्ताओं के साथ उन सभी का गरमजोशी से पुष्णगच्छ एवं शाल ओढाकर सम्मानित किया गया |

वक्ताओ ने अपने-अपने सम्बोधन में बताया कि  विधायक राजकुमार ठुकराल के द्वारा अधिवक्ताओ की समस्याओं के प्रमुखता से निराकरण कराने के लिये समय-समय पर दिये गये योगदान के लिये सराहना की गयी|. दिवाकर पाण्डेय ने बताया कि न्यायालय परिसर में अधिवक्ता एवं वादकारियों को प्रमुख समस्या, न्यायालय परिसर में हो रही पोस्ट आफिस के अभाव में कठिनाईयों को देखते हुये अपनी समस्याओं को माननीय जिला जज उधम सिंह नगर के समक्ष रखा, जिसके त्वरित रुप से समाधान कराये जाने हेतु उन सभी के द्वारा आश्वासन भी दिया गया है। विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा अधिवक्ता चैम्बर्स मे विद्युत समस्या के निदान के लिये भी तत्काल विधायक निधि से धनराशि अवमुक्त कराने की घोषणा की गयी है।

 

जिला बार एसोसियेशन उधम सिंह नगर (रूद्रपुर) के अधिवक्ताओ ने चैम्बर्स निमार्ण के लिये मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा स्वीकृत मु0-1,00,00,000/ (एक करोड रुपये) की धनराशि स्वीकृत कराने का भी स्वागत किया गया इस दौरान जिला बार द्वारा उपस्थित जिलाधिकारी किशोर पन्त ने जिला बार के द्वारा किये जा रहे निरन्तर प्रयासों की सराहना की गयी तथा उपस्थित सभी अतिथिगण द्वारा समस्त न्यायालय परिसर में जिला बार के द्वारा की जा रही गतिविधियों एवं चैम्बर एवं वादकारियों के हितो के प्रति व्यवस्थाओं को सराहा है। माननीय जिला जज, जिलाधिकारी एवं विधायक एवं  जिलाध्यक्ष ने न्यायालय परिसर में केन्टीन की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

जिला जज महोदय के द्वारा से चैम्बर निर्माण के लिये स्वीकृत मु०-1,00,00,000/ (एक करोड रुपये) की धनराशि के लिये बधाई दी है और बार को हमेशा यथासम्भव सहयोग देने के लिये भी कहा गया। कार्यक्रम के समापन से पूर्व अध्यक्ष  दिवाकर पाण्डेय, सचिव  शिव कुँवर सिंह एवं समस्त पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी का हृदय की गहराई से आभार जताया है। कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी उपाध्यक्ष  सुधीर सिंह. शिव कुमार शर्मा, सुखदर्शन सिंह, कमल कुमार चिलाना, इन्द्रजीत सिंह बिट्टा, दिनेश गुप्ता, प्रीतम लाल अरोरा, माया देवी शर्मा, नवीन ठुकराल. छाया शर्मा, के साथ साथ वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम शुक्ला, डी0एन0 जायसवाल, वीरेन्द्र गोश्वामी, राघव सिंह, के0एन0 मिश्रा, सुरेन्द्र गिरधर, अनिल गम्भीर, अमित छावडा, नरेश रस्तोगी, सर्वेश कुमार सिंह, मनीष चन्द्र सिंह, गुरबाज सिंह, पुनीत कुमार, ज्योति -जीना, प्रेमलता सिंह, जयन्त दास, अब्दुल नसीम सहित आदि लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments