Tuesday, March 24, 2026
HomeUttarakhandजिले का पहला बालमित्र थाना रुद्रपुर कोतवाली में खुला

जिले का पहला बालमित्र थाना रुद्रपुर कोतवाली में खुला

spot_img

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले का पहला बालमित्र थाना रुद्रपुर कोतवाली में खुल गया है। जिसका शुभारंभ एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने किया। इस थाने की कमान महिला उपनिरीक्षक राखी धौनी को सौपी गई है। थाने में चार से पांच लोगों को स्टाफ बिना वर्दी का रहेगा। थाने में पीड़ित व आरोपी नाबालिगों को भयमुक्त वातावरण देने का प्रयास किया जायेगा।

रूद्रपुर कोतवाली में एक कक्ष में बालमित्र थाने की स्थापना की गई। थाने का लोकार्पण एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने किया। जिसमें पीड़ित और आरोपी नाबालिगों के लिए घर जैसा माहौल दिया जाएगा। बालमित्र थाने को गुब्बारे और बच्चों के चहेते कार्टून डोरेमोन, सिंघम, बार्बी गर्ल, छोटा भीम इत्यादि पोस्टरों से भी सजाया गया है। इसके अलावा खिलौने, बेड, कुर्सी, गेम्स की व्यवस्था भी की गई है।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि इस बालमित्र थाने की कमान महिला उपनिरीक्षक राखी धौनी को सौंपी गई है। इसके अलावा इस थाने में चार से पांच पुलिस कर्मियों का स्टाफ मौजूद रहेगा। जो कि सादे कपड़ों में रहेंगे जिससे नाबालिग आरोपियों में दहशत न व्यापात हो। बताया कि थाने में आये पीड़ित व आरोपी नाबालिग सें संबंधित मामलो में नाबालिगों को इसी थाने में सबसे अलग रखा जाएगा। जिससे बिना किसी खौफ के वह स्पष्ट जानकारी दे सके और घटना का अनावरण जल्द करने में मदद मिल सके। साथ ही नाबालिगो की काउंसलिंग भी कराई जाएंगी। जिससे अपराध में संलिप्त नाबालिग सुधर सके। बताया कि इस थाने में घर जैसा माहौल देने के लिए बेड, खिलौने, गेम्स इत्यादि की व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान एसपी सिटी ममता वोहरा, सिओ सिटी अमित कुमार, कोतवाल बिजेन्द्र शाह, आरआई भट्ट, व.उ.नि. प्रवीण सिंह आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments