Thursday, March 26, 2026
HomeUttarakhandजिले में जारी है टीकाकरण  

जिले में जारी है टीकाकरण  

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर | वैक्सीन की खेप के लगातार आने से जिले में टीकाकरण जारी है | कई दिनों से वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण से वंचित लोगों ने शहर के अलग अलग टीकाकरण शिविरों में जाकर टीकाकरण करा रहे है | ज्यादातर स्थानों पर सभी उम्र के लोगो का टीकाकरण किया जा रहा है |

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्रों और शिविरों में भारी संख्या में टीकाकरण किया जा रहा है | जहां राधा स्वामी सतसंग घर , गोल मार्केट गुरुद्वारा और मेडिकल कालेज जैसे कई स्थानों में सभी उम्र के लोगो का टीकाकरण किया गया | स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को 29,153 लोगो का जिले में टीकाकरण किया गया | कोरोना बुलेटिन के अनुसार जिले में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया | बुलेटिन स प्राप्त जानकरी के मुताबिक जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 16 मामले बताये गए है | न्पर मुख्य चिकत्सा अधिकारी डॉ हरेंद्र मलिक ने बताया कि बीते कई दिनों से टीकाकरण की कमी के कारण वैक्सिनेशन सीमित संख्या में किया जा रहा था | डा मलिक ने सभी से टीकाकरण कराने और कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है |

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments