भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। कोरोना नियंत्रण के तहत जिले में टीकाकरण लगातार जारी है। बुधवार को जिले के 143 और मुख्यालय में 15 स्थानों पर कोरोना टीकाकरण किया गया। इस दौरान सभी स्थानों पर 18 वर्ष आयु से अधिक सभी उम्र के लोगों का टीकाकरण किया गया।
जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण अभियान में तेज़ी लाते हुए बुधवार को जिले भर में 143 स्थानों को चिन्हित कर टीकाकरण किया गया। जिसमे जिले के आठ ब्लॉक शामिल है। खटीमा के 35, किच्छा के 24, रुद्रपुर के 15, गदरपुर के 9, बाजपुर के 7, काशीपुर के 14, जसपुर के 9 और सितारगंज के 30 केन्द्रों पर टीकाकरण किया गया। जिले में चार केंद्रों को छोड़कर बाकी सभी केंद्रों पर पहले डोज की भी उपलब्धता रही। जिनमे गदरपुर, काशीपुर खटीमा और सितारगंज के एक-एक टीककरण शिविर में केवल दूसरे डोज का टीका लगाया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरेंद्र मलिक ने बताया कि जिलेभर में तेज़ी से वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आवश्यकता के अनुसार ब्लॉक में टीकाकरण शिविर की संख्या को चिन्हित किया जा रहा है ताकि पूरे जिले में जल्द ही शत प्रतिशत टीकाकरण किया जा सके ।



