Sunday, March 29, 2026
HomeUttarakhandजिले में 81 प्रतिशत लोगों को लगाई गई वैक्सीन की डबल डोज

जिले में 81 प्रतिशत लोगों को लगाई गई वैक्सीन की डबल डोज

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण के तहत अभी तक 81 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की दोनो डोज लगाई जा चुकी है। जिसमें 95 प्रतिशत से अधिक लोग अब तक वैक्सीनेट हो चुके है। बता दे कि स्वास्थ्य विभाग जल्द से जल्द शत प्रतिशत टीकाकरण का प्रयास कर रहा है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक ने बताया कि जिले में अबतक 81 प्रतिशत लोग वैक्सीन की डबल डोज ले चुके है। जिसमे खटीमा 91.34 , सितारगंज 70.43 , किच्छा 57.29 , रुद्रपुर 98.13 , बाजपुर 97.02 , गदरपुर 72.26, काशीपुर 77.59 और जसपुर में 82.75 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि दूसरे डोज के लिए अब तक 275271 लोग शेष है। डॉ हरेंद्र मलिक ने बताया कि शत प्रतिशत टीकाकरण के तहत लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आवश्यकता के अनुसार ब्लॉक में टीकाकरण शिविर की संख्या को चिन्हित किया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments