Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandजैन मुनियों ने गल्ला मंडी में पहुंच कर दिया प्रवचन

जैन मुनियों ने गल्ला मंडी में पहुंच कर दिया प्रवचन

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।उत्तराखंड विचरण पर गल्ला मंडी में प्रवीण जैन के निवास पर पधारे गुरुदेव श्री सुदर्शन लाल जी महाराज के शिष्य गणों ने वहां पर प्रवचन दिया। श्रद्धालुओं ने तन्मयता से श्रवण किया। तत्पश्चात लंगर का भी आयोजन किया गया। तपस्वी राज सुधीर मुनि जी महाराज, शीतल मुनि जी महाराज ,अक्षय मुनि जी महाराज और अखिल मुनि महाराज ने अपने प्रवचन के दौरान कहा कि व्यक्ति का भाग्य उसके कर्मों से उजागर होता है और अच्छे कर्मों के जरिए ही लक्ष्मी आती है। मनुष्य को अपने जीवन में सदैव अच्छे कर्म करने चाहिए ।वर्तमान समय में मनुष्य तामसिक पृवत्ति का शिकार होता जा रहा है ,जिस से छुटकारा पाना बेहद आवश्यक है। सात्विक रहकर ही सुंदर समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, देवभूमि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, अनिल शर्मा, राजकुमार खानीजो ,ताराचंद अग्रवाल ,विजय अग्रवाल, मनोज जैन ,अमरनाथ जैन ,ऋषि जैन, प्रवीण जैन ,पवन जैन ,मनोज, हर्ष ,विनीत जैन ,दीपक ,अंकुश, कार्तिक ,गौतम, संतोष, कुसुम, निशी, सारिका ,साक्षी ,श्रीओम अग्रवाल सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments