Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandट्रांजिट कैम्प में विधायक शिव अरोरा का हुआ जोरदार स्वागत

ट्रांजिट कैम्प में विधायक शिव अरोरा का हुआ जोरदार स्वागत

spot_img

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। विधानसभा चुनाव में विजय हासिल करने पर ट्रांजिट कैम्प वार्ड दो की कृष्णा कालोनी में विधायक शिव अरोरा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा और गाजे बाजों के साथ जोरदार स्वागत और नागरिक अभिनंदन किया। इस दौरान शिव अरोरा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए अपनी जीत को कार्यकर्ताओं और आम जनता की जीत बताया।

जोरदार स्वागत से अभिभूत नवनिर्वाचित विधायक शिव अरोरा ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है। जनता ने डबल इंजन की सरकार के काम को देखते हुए उन्हें सेवा का मौका दिया है। जनता के भरोसे को वह कभी टूटने नहीं देंगे। श्री अरोरा ने कहा कि रूद्रपुर की एक एक गली उनके लिए अब देवालय है। देवतुल्य जनता ने उन्हें आशीर्वाद देकर अपना ऋणी बना लिया है। वोट रूपी कर्ज को वह कोने कोने तक विकास की किरण पहुंचाकर चुकता करेंगे। श्री अरोरा ने कहा कि वह राजनीति में सेवा के मकसद से आये हैं। जनता की सेवा ही अब उनका परम लक्ष्य हैं। रूद्रपुर को विकास का मॉडल बनाने का जो सपना उन्होंने देखा है उसे जनता के आशीर्वाद से साकार किया जायेगा। विधायक अरोरा ने कहा कि नजूल भूमि पर मालिकाना हक दिलाने के साथ साथ ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में दान पात्र की भूमि पर मालिकाना हक दिलाना उनकी प्राथमिकता है। नई सरकार के गठन के तुरंत बाद ही इसके लिए प्रयास शुरू कर दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। विधायक अरोरा का स्वागत करने वालों में भाजपा मण्डल महामंत्री धीरेश गुप्ता, पूर्व महामंत्री महिला मोर्चा पूजा गुप्ता, पार्षद किरन राठौर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष भूपराम लोधी, पार्षद शिवकुमार गंगवार, पार्षद विधान राय, गिरीश राठौर जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा, हीरा लाल गंगवार कोषाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, आनंद गुप्ता कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा, गणपत सैनी ओबीसी मोर्चा, पूनम प्रजापति, रचना शर्मा, शीला विश्वास,छत्रपाल राठौर, रवि गंगवार, मदन दिवाकर,विजय डे, डी ,के गंगबार, गोविंद शर्मा,शम्मी गुप्ता,अंजू शर्मा, विजय गुप्ता,मोरपाल राठौर,कृपा शंकर,राजीव गुप्ता आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments