Saturday, March 28, 2026
HomeUttarakhandKumaunठुकराल ने विधानसभा में उठाया पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे का मामला 

ठुकराल ने विधानसभा में उठाया पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे का मामला 

spot_img

भोंपूराम खबरी , रुद्रपुर। रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने बुधवार को पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे का मामला नियम 300 के अंतर्गत विधानसभा सदन में उठाते हुए पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड का लाभ देने की मांग की। साथ ही नियम 53 के अंतर्गत ठुकराल ने शहर में गौशाला निर्माण की मांग उठाई।

नियम 300 के अंतर्गत सदन को दी गयी सूचना में विधायक ठुकराल ने कहा कि पुलिस विभाग में वर्ष 2001 एवं 2002 में भर्ती हुए पुलिस कर्मियों द्वारा कोरोना व अन्य आपदाओं में प्रफंटलाईन वर्कर के रूप में आम जनता की भरपूर सेवा की है। राज्य बनने से पूर्व उत्तराखंड पुलिस विभाग में जिनकी संतोषजनक सेवा अवधि 16 वर्ष की पूर्ण हो चुकी है उन पुलिस कर्मचारियों को 4600 ग्रेड पे का लाभ दिया जा रहा है। वर्ष 2001 तथा 2002 में भर्ती हुए पुलिस कर्मियों की वर्तमान में 20 वर्ष अवधि पूर्ण होने पर उनको उनकी वरिष्ठता के आधार पर उनकी पदोन्नति करते हुए 4600 ग्रेड पे का लाभ देना न्यायोचित है। पुलिस कर्मियों को छठे वेतन आयोग लागू होने के उपरांत उनका अभी तक एरियर की पूर्ण धनराशि प्राप्त न होना भी चिंता का विषय है। विधायक ठुकराल ने कहा कि पुलिस विभाग में कई कठिन कार्य करने के उपरांत भी पुलिसकर्मियों को अर्द्धकुशल कर्मी की श्रेणी में रखना न्याय संगत नहीं है। वेतन विसंगति होने से फ्रंटलाइन वर्कर अनुशासित पुलिस कर्मियों का मनोबल गिरा हुआ है।

इसके अलाव नियम 53 के अंतर्गत विधायक ठुकराल ने कहा कि जिला मुख्यालय रुद्रपुर में गौशाला नहीं होने के कारण सैकड़ों गौवंशीय पशु दिनभर सड़कों पर घूमते हैं। गौशाला निर्माण होने से इन गायों को सुरक्षित रखकर इनकी समुचित देखभाल हो सकेगी। ठुकराल ने कहा कि रुद्रपुर यूपी की सीमा पर है। विधायक ठुकराल ने शहर में अविलम्ब गौशाला निर्माण हेतु भूमि आवंटन एवं धन स्वीकृत करने की मांग की।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments