Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandडिग्री कॉलेज में ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग

डिग्री कॉलेज में ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर छात्रों की ऑनलाइन परीक्षा कराए जाने की मांग करते हुए एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने शहीद भगत सिंह स्नातकोत्तर कॉलेज के प्राचार्य से भेंट की। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति को संबोधित अपनी मांग से सम्बंधित ज्ञापन उन्हें सौंपा।

एनएसयूआई नेता नितिन गक्खर के नेतृत्व में  एनएसयूआई द्वारा एक ज्ञापन कुमाऊं विश्वविद्यालय कुलपति को रुद्रपुर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य कमल किशोर पाण्डे के माध्यम से दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। इससे प्रदेश में होने जा रही विश्वविद्यालय परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्रों के संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है। एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने विश्वविद्यालय से ऑनलाइन परीक्षा अथवा जनरल प्रमोशन की मांग की है।इस दौरान एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष चेतन भट्ट, राघव सिंह, सहसचिव अमन जौहरी, कार्यकारिणी सदस्य रोहित आर्य, आज़ाद सिंह, अमरीक सिंह, जसप्रीत, विक्रमजीत, समेत तमाम छात्र मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments