Saturday, March 21, 2026
HomeUttarakhandडीएम ने किया मतदाता सुविधा केंद्र का शुभारंभ 

डीएम ने किया मतदाता सुविधा केंद्र का शुभारंभ 

spot_img

भोंपूराम खबरी रुद्रपुर।  आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत मातदाताओं को जागरूक करने एवं उनको सुविधा वजानकारी देने के उद्देश्य से आज विकास भवन में जिलाधिकारी तथा जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पन्त ने मातदाता सुविधा केन्द्र का फीता काटकर शुभारम्भ किया।

इस मौके पर डीएम ने कहा कि कोई व्यक्ति अगर सरकारी कार्यालय आता है तो मातदाता सुविधा केन्द्र में आकर मातदाता सूची में अपना नाम देख सकता है। इसके अलावा यदि मातदाता सूची मे कोई त्रुटि है तो उसके निस्तारण के लिए आवेदन भी कर सकता है या निर्वाचन सम्बन्धी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकता है। कहा कि इससे आम नागरिकों को प्रोत्साहन भी मिलेगा एवं जब भी निर्वाचन होगें तो प्रत्येक व्यक्ति अपने मत का सही प्रयोग कर सके। इस दौरान उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी के साथ ’’मेरा वोट मेरा अधिकार हस्ताक्षर’’ बोर्ड पर अपने हस्ताक्षर भी किये।

इस अवसर पर पीडी हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी डॉ महेश कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिम्वाल, डीपीआरओ आरसी त्रिपाठी, जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल, मुख्य उद्यान अधिकारी एचसी तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमा शंकर नेगी आदि उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments