Saturday, March 21, 2026
HomeUttarakhandडॉ इंदिरा हृदयेश के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

डॉ इंदिरा हृदयेश के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश का रविवार को हार्ट अटैक आने की वजह से निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गयी। कांग्रेस के तमाम नेताओं सहित राजनीतिक दलों व सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर दुःख व्यक्त किया। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से हल्द्वानी उनके निवास पर ले जाते समय रुद्रपुर के इंदिरा चौक पर एकत्र सैकड़ों कांग्रेसियों ने नम आँखों से उनके अंतिम दर्शन किये।

जानकारी के मुताबिक डॉ इंदिरा हृदयेश को रविवार सुबह गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कांग्रेस की कद्दावर नेता की मौत से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। वह 80 साल की थीं। उनके निधन पर उत्तराखंड में एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ ने बताया कि वह शनिवार को कांग्रेस की बैठक में शामिल होने राजधानी गयी थीं। बेहड़ ने कहा कि इंदिरा हृदयेश के जाने से उनको व्यक्तिगत क्षति हुई है। कांग्रेस पार्टी में रहते हुए डॉ हृदयेश ने उन्हें हमेशा बड़ी बहन की तरह स्नेह व आशीष दिया। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि डॉ हृदयेश के जाने से उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे उन्हें परिवारिक क्षति हुई हो। कांग्रेस की प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शिल्पी अरोड़ा ने दिल्ली से फोन पर वार्ता करते हुए कहा कि डॉ हृदयेश के निधन से न सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरे देश को राजनीतिक रूप से नुक्सान हुआ है। उन्हें अपनी मार्ग दर्शक बताते हुए अरोड़ा ने कहा कि महिलाओं के लिए आदर्श रहीं डॉ हृदयेश उत्तराखंड की राजनीति का धूमकेतु थी। उनका जाना पार्टी सहित समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि डॉ हृदयेश के जाने से उत्तराखंड की राजनीती में एक शून्य उत्पन्न हो गया है। पंजाबी महासभा के जिलाध्यक्ष केवल बत्रा ने कहा कि डॉ हृदयेश ने समाज के विकास में धर्म-जाति और दल का भेद कभी नहीं किया। महिला सशक्तिकरण का वह अतुलनीय उदाहरण थी। कांग्रेस नगराध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, राजीव कामरा, अनिल शर्मा, नंदलाल प्रसाद एनडी, दिनेश पंत, सुशील गावा, सबीर अहमद, चंद्रशेखर डब्ल्यू, इन्द्रजीत सिंह, मोनी निषाद आदि सहित कांग्रेसियों ने शोक जताया।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments