Sunday, March 22, 2026
HomeUttarakhandतिरंगा यात्रा के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री हुए घायल

तिरंगा यात्रा के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री हुए घायल

spot_img

भोंपूराम खबरी। भारत की स्वतंत्रता की इस बार 75वीं वर्षगांठ के मौके पर हर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जगह-जगह तिरंगा यात्राएं भी निकल रही हैं। गुजरात में पूर्व डिप्टी CM नितिन पटेल ने मेहसाणा में तिरंगा यात्रा निकाली। उस दौरान एक गाय अचानक भीड़ में घुस आई।

बताया जा रहा है कि, हड़बड़ाई गाय नितिन पटेल के पैर के ऊपर से निकल गई। पटेल में गाय का सींग भी लगा। इस घटना में घायल हुए पटेल को हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। घायल नितिन पटेल की एक तस्‍वीर सामने आई है, जिसमें वह व्‍हीलचेयर पर बैठे हुए हैं। उनके पैर में पट्टी बंधी हुई है। उनके आस-पास डॉक्‍टर और समर्थकों की भीड़ नजर आ रही है।सत्‍तारूढ़ भाजपा के एक नेता ने बताया कि, पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए मेहसाणा के कडी गए हुए थे। उस दौरान जब तिरंगा यात्रा निकल रही थी, तो एक गाय अचानक से भीड़ में घुस आई। उस गाय की टक्कर से नितिन पटेल गिर पड़े और गाय उनके पैर के ऊपर से निकल गई। इससे वहां हलचल मच गई। नितिन पटेल को उठाकर फर्स्‍ट एड दिया गया, उसके बाद अहमदाबाद ले जाया गया। उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments