Friday, March 27, 2026
HomeUttarakhandतिरंगा यात्रा पर लगे देशभक्ति के नारे

तिरंगा यात्रा पर लगे देशभक्ति के नारे

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को शाम के समय रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में स्थानीय गांधी पार्क से “तिरंगा यात्रा ” जय माँ भारती , वंदे मातरम , भारत माता की जय उदघोषों से आरम्भ हुई l  तिरंगा यात्रा  पैदल प्रारम्भ में हजारों की संख्या में लोग शहर की विभिन्न बस्तियों  एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंची इस दौरान तिरंगा यात्रा  मुख्य बाजार , शहीद भगत सिंह चौक , गल्ला मंडी मार्ग , पाँच मंदिर , गुड़ मंडी , विधवानी मार्किट , अम्बेडकर चौक होते माँ भारती के जयघोषों के साथ गांधी पार्क पर पहुँच “राष्ट्र गान” के बाद पूर्ण हुई उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा तिरंगा यात्रा  देश के महान स्वतन्त्रता सेनानियों , एवं देश के लिए शहीद हुए उन महापुरुषों को समर्पित है जिन्होंने अपना सर्वस्व माँ भारती के चरणों मे न्यौछावर कर दिया  कार्यक्रम संयोजक संजय ठुकराल एवं राधेश शर्मा ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया और कहा कि आज की तिरंगा यात्रा एक ऐतिहासिक है इस दौरान विधायक ठुकराल ने सभी क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की  l शहर के सभी सामाजिक , धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनो  ने कई स्थानो पर तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया Iइस दौरान मेयर रामपाल सिंह , राज्य मंत्री सुरेश परिहार, पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता , सुरेश कोली , तरुण दत्ता , राकेश सिंह ,राजेश बजाज , विपिन शर्मा , प्रमोद शर्मा, राजेश ग्रोवर , भारत भूषण चुघ गोपी सागर, घनश्याम श्यामपुरिया आदि सैकड़ों लोग थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments