Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandतिलक राज बेहड़ ने किया जनसंपर्क

तिलक राज बेहड़ ने किया जनसंपर्क

spot_img

भोंपूराम खबरी किच्छा। कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ रुद्रपुर रोड स्टेट आवास विकास कॉलोनी में चुनावी जनसंपर्क कर विकास एवं रोजगार के वास्ते,कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। रुद्रपुर रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी मैं भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कद्दावर नेता गुलशन सिंधी के अलावा विजय यादव लाला यादव के साथ कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने घर घर जाकर मतदाताओं से जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में बदलाव की आंधी चल रही है उसमें सभी का साथ जरूरी है। तिलक राज बेहड़ ने कहा की भाजपा की जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी ने संकल्प ले लिया है उसमें सभी की भागीदारी जरूरी है उन्होंने कहा कि महंगाई की मार ली बेरोजगारी से आम आदमी त्रस्त है। भाजपा सरकार के द्वारा व्यापारी वर्ग पर तमाम तरह के लगाए गए टैक्स से व्यापारी वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी को राहत पहुंचाई जाएगी युवाओं के हाथ में रोजगार होगा तथा विकास के मार्ग खुलेंगे। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख मेजर सिंह नितिन फुटेला, अशोक सिडाना, ओमप्रकाश दुआ हरभजन सिंह रामबाबू गुरु चरण सिंह बब्बू पुनीत यादव साहिब सिंह नवजोत खेरा केवल हुंडिया, खेरा,केवल हुड़िया, त्रिपत पाल सिँह आदि थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments