भोंपूराम खबरी, किच्छा। कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नगर के विभिन्न भागों में जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभा कर आगामी 14 फरवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि धन बल का लालच देने वालों से सतर्क रहें तथा अपने वोट की कीमत समझें।कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज बेहड़ ने वार्ड नं 16 में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा के घर के पास तथा गोल लाइट क्षेत्र मे,वार्ड नं 13 में अक्षय बाबा के घर के निकट, जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कांग्रेस प्रत्याशी ने मतदाताओं से आ“वान किया कि बदलाव की इस आंधी में कांग्रेस का साथ देकर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना योगदान करें। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि युवाओं, मजदूरों के हाथों में काम देने के लिए किसानों एवं व्यापारियों के सम्मान के लिए कांग्रेस का सत्ता पर काबिल होना जरूरी है। कांग्रेस प्रत्याशी ने लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि जन विरोधी ताकते धन बल के आधार पर आपके वोट पर डाका डालने का प्रयास करेंगे अगर इस बार चुके तो 5 साल तक इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर अरुण तनेजा, राजेश प्रताप सिँह,दर्शन कोली,गुलशन सिंधी,अक्षय बावा,निर्मल सिँह हँसपाल,बंटी पपनेजा, सभासद दानिश सभासद आरिफ ,विशाल फुटेला, अशोक सिड़ाना, रिक्की चवाला, डिंपल सिँह,मोंटी सिँह, विक्की खान, मीनू फुटेला, लता फुटेला, सुन्नी सेतिया, हरप्रीत सिँह,दुर्गेश, मनोज अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, मनीष बंसल, अनूप गोयल,सर्वजीत गाँधी आदि थे। कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने पन्त नगर क्षेत्र में जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि मजदूरों मजदूरों युवाओं को रोजगार दिलाने एवं किसानों व्यापारियों को हक दिलाने के लिए उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार जरूरी है। कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ पंतनगर में जनसंपर्क के दौरान कहा कि जनविरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए जनता ने कमर कस ली है उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि विकास के वास्ते रोजगार एवं किसानों के सम्मान व्यापारियों को न्याय दिलाने के लिए युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए ठेका प्रथा खत्म करने के लिए आगामी 14 फरवरी को कांग्रेश के पक्ष में मतदान कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने अपना सहयोग योगदान प्रदान करें तभी प्रदेश मैं विकास का चक्र घूमेगा। जनसंपर्क के दौरान सुभाष बेहड़,महेंद्र शर्मा, मयंक चैहान, जगदीश, शुभम खन्ना, मनोहर, अतुल शर्मा,राजेश, हकीम, अनिल, मुस्लिम ओमप्रकाश, गुरप्रीत सिंह आदि थे।वहीं वार्ड नंबर एक सभासद रंजीत सिंह नगरकोटी ने विधानसभा क्षेत्र के बनखंडी चुकटी देवरिया आदि क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर आगामी 14 फरवरी को प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना आशीर्वाद प्रदान करें
तिलक राज बेहड़ ने सभी से मतदान करने की अपील
RELATED ARTICLES



