Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandतीसरी लहर को देखते हुए बच्चों के लिए अलग वार्ड की व्यवस्था

तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों के लिए अलग वार्ड की व्यवस्था

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने की बात कही जा रही है। ऐसे में जिला स्वास्थ्य विभाग कोई कसर छोड़ने के मूड में नही है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने अभी से अलग वार्ड तैयार कर लिया है। जिसमे ऑक्सीजन, आईसीयू बेड व दवाइयो की व्यवस्था भी कर ली गयी है।

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र पंचपाल ने बताया कि तीसरी लहर बच्चों के लिए घातक है। ऐसे में जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल में अलग से 50 बेड के वार्ड की व्यवस्था की गई है। जिसमे कोरोना संक्रमित बच्चों का ईलाज़ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीसरी लहर के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा करीब सभी तैयारियां कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर पर भी काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या में कमी आयी है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments