Tuesday, March 24, 2026
HomeUttarakhandदिव्य देवभूमि कल्याण समिति की कार्यकारी अध्यक्ष बनी रीना जौहरी

दिव्य देवभूमि कल्याण समिति की कार्यकारी अध्यक्ष बनी रीना जौहरी

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। दिव्य देवभूमि कल्याण समिति की बैठक समिति के खेड़ा स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक का आरंभ समिति के संस्थापक स्वर्गीय सुदेश जौहरी को श्रद्वांजलि अर्पित कर हुआ।

बताते चलें कि विगत 24 अप्रैल को समिति के अध्यक्ष सुदेश जौहरी का कोरोना महामारी के चलते निधन हो गया था। इसके बाद से ही समिति अध्यक्ष विहीन हो गई थी। इसे देखते हुए समिति के कार्यकारिणी पदाधिकारियों द्वारा कार्यकारिणी मैम्बरों की बैठक में अध्यक्ष पद हेतु चुनाव का प्रस्ताव रखा लेकिन बैठक में सर्वसम्मति से स्वर्गीय सुदेश जौहरी की पत्नी रीना जौहरी को कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि समिति को वह पहले की भांति जनहित के कार्यों से संवारेगी। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों से सहयोग का आहवान किया।

बैठक में महामंत्री अमन सिंह, राजेन्द्र चांदना, विकास सक्सेना, वीरेंद्र वर्मा, कृष्ण कुमार गिरी, नासिर हुसैन, रियासत अली, संजीव गुम्बर, नरेश शर्मा, विक्रांत जोहरी, अक्षरा जौहरी, कन्हई लाल, पंकज दास गुप्ता, संजय भटनागर, तुषार ग्रोवर, नितेश कुमार समेत समिति के अनेकों लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments