Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandदेखिए कहा, मगरमच्छ फंस गया रेलिंग में

देखिए कहा, मगरमच्छ फंस गया रेलिंग में

spot_img

भोंपूराम खबरी। बारिश का सीज़न आते ही इंसान क्या ? जानवर क्या ? जीवजंतु क्या ? सभी बारिश का आनंद लेने के लिए निकल पड़े हैं, इसका नज़ारा उस वक्त देखने को मिला जिस वक्त उधम सिंह नगर के गूलरभोज डेम हरिपुरा जलाशय पर एक मगरमच्छ दिखाई दिया जिसे देख कर लोगो में हड़कंप मच गया. ये मगरमच्छ जलाशय पर लगी रेलिंग में फंस गया जिसके बाद मौजूद लोगो ने इसका वीडियो बना लिया. हालांकि किसी को कोई नुक्सान नहीं हुई है।

 

आपको बता दें कि अचनाक गूलरभोज के हरिपुरा जलाशय पर एक मगरमच्छ दिखाई दिया जिसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. गत दिवस घटी इस घटना को स्थानीय ग्रामीणों ने अपने कैमरों में कर लिया कैद और वीडियो बना कर वायरल कर दी.

बताया जा रहा है कि कुछ ही देर की मशक्कत के बाद मगरमच्छ अपने आप को छुड़ाकर जलाशय के उथले पानी में चला गया. क्षेत्र में मगरमच्छ पाए जाने की घटना ने ग्रामीणों मैं व्यापक दहशत बन गयी है. जबकि किसी को कोई जान माल कि हानी नहीं हुई है.

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments