Saturday, June 21, 2025
HomeUttarakhandदेखिए रुद्रपुर के भाजपा नेता का जुआघर.... जल्द भोंपूराम पर

देखिए रुद्रपुर के भाजपा नेता का जुआघर…. जल्द भोंपूराम पर

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। अभी कुछ दिन पहले हमने आप लोगों को बताया था कि किस तरह शहर का एक भाजपा नेता सत्तारूढ़ पार्टी की आड़ में अपने जुए के धंधे और प्रॉपर्टी के काम को परवान चढ़ा रहा है। बीते दिनों इस जुआरी ने एक कद्दावर भाजपा नेता के हाथों अपने होटल का उद्घाटन भी करवाया था। अब आपके अपने वेब पोर्टल “भोंपूराम” को इसी तथाकथित नेता के धर्मकांटे पर चलने वाले जुए की वीडियो रिकॉर्डिंग मिल गयी है। हमारी टीम इस वीडियो की पुष्टि में लगी है। प्रमाणित होते ही हम आपके सामने उस भाजपा नेता का वीडियो पेश करेंगे जहां वह अपने अड्डे पर शहर के रसूखदार लोगों को जुआ खिलवाता साफ देखा जा सकता है। वो भी बिना पुलिस और प्रशासन के भय के।

ज्ञातव्य है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन करने वाले इस नेता ने कांग्रेस सरकार के दौरान जमकर मलाई खाई थी।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments