भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह ने शहर की देवहोम्स कालोनी में हाट मिक्स सड़क निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया। इस दौरान मेयर रामपाल ने कहा कि शहर का चहुमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है। शहर को माॅडल के रूप में विकसित करने के प्रयास लगातार जारी है। सभी वार्डाे में विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। नई विकसित हुई कालोनियों में भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। मेयर ने कहा जनता से किये गये वायदों को हर हाल में पूरा किया जायेगा। मेयर ने कहा नगर निगम के माध्यम से जो भी कार्य संभव हैं उन्हें कराने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होने कहा कि सभी विकास कार्य पारदर्शिता के साथ कराये जा रहे हैं। विकास कार्यों में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मेयर ने कहा कि जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें सेवा का अवसर दिया है उन उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे इस दौरान पार्षद प्रमोद शर्मा की मांग पर मेयर रामपाल सिंह ने दक्ष चौक से लेकर एनएच 74 मंडी तक सड़क का चौड़ीकरण व हॉट मिक्स सड़क शीघ्र बनाने की घोषणा भी की इस मौके पर उपस्थित कालोनीवासियों ने हाट मिक्स सड़क निर्माण शुरू होने पर मेयर रामपाल सिंह एवम पार्षद प्रमोद शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पार्षद प्रमोद शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह सामंती,अजीत सिंह, हेमंत भंडारी, सत्य सिंघल, कन्हैया नागर, हरजिंदर सिंह, योगेश प्रताप, योगेश पाल, प्रवीण कुमार, रमेश आर्य, प्रशांत मोरे, चेतन काले, विनोद, बृजेश दुबे, अजय चौहान, मोर सिंह यादव आदि भी मौजूद थे।
धरातल पर होंगे विकास कार्य- रामपाल
RELATED ARTICLES



