Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandधार्मिक भावनाओं का ख्याल रखते हुए नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखते हुए नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। घास मंडी स्थित एक पार्क से मूर्तियों को नगर निगम द्वारा हटाया गया बताया जा रहा है। कि यह मूर्तियां प्रशासन की जानकारी के बिना यहां स्थापित की गई थी। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा कई बार प्रशासन को की गई। जिसके बाद बीते सप्ताह नगर निगम और पुलिस की टीम ने स्थान का जायजा लिया। और आज नगर निगम के साथ प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाया अतिक्रमण हटाने से कुछ लोग नाराज दिखे। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि करीब 50 से 60 लोगों ने मूर्ति स्थापित होने के बाद आपत्ति जताई और कई बार शिकायत भी दर्ज कराई थी। जिसका संज्ञान लेते हुए पहले प्रशासन और नगर निगम की टीम ने मौके का जायजा लिया। जिसके बाद पार्क से अतिक्रमण हटाया गया नगर आयुक्त मिश्रा ने बताया कि किसी की धार्मिक भावना आहत ना हो इसे ध्यान में रखते हुए मूर्तियों को  वहां से सम्मान पूर्वक हटाया गया।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments