भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से शहर और आसपास के सभी धार्मिक स्थलों पर सीसी टीवी कैमरे लगवाये जा रहे हैं। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि आगामी चुनाव में साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा न हो इसके लिए धर्मिक स्थलों की निगरानी के लिए सीसी कैमरे लगवाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो धर्मिक स्थल खुद सीसी कैमरे लगाने में सक्षम हैं उन्हें खुद सीसी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिये गये हैं। इसके अलावा छोटे-छोटे धर्मिक स्थलों पर सीसी कैमरों की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि असामामजिक तत्व आगामी चुनाव में माहौल खराब कर सकते है। जिसको लेकर पुलिस सतर्क है। उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आयेगी।



