Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandनगर निगम ने शहर में वेंडिंग जोन बनाने के लिए बरेली स्थित...

नगर निगम ने शहर में वेंडिंग जोन बनाने के लिए बरेली स्थित वेंडिंग जोन का मेयर व नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। नगर निगम ने शहर में वेंडिग जोन बनाने की कवायद शुरू कर दी है। वेंडिंग जोन को धरातल पर उतारने के लिए मेयर रामपाल सिंह और मुख्य नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट ने बरेली में वेंडिंग जोन का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। बता दें शहर में ठेली फड़ व्यवसायी लम्बे समय से वेंडिंग जोन की मांग कर रहे हैं। वेंडिंग जोन का निर्माण की मांग कई बार शासन स्तर पर उठाई जा चुकी है। नगर निगम ने अब वेंडिंग जोन बनाने की कार्ययोजना को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू कर दी है। इसी के तहत मेयर रामपाल सिंह और एमएनए रिंकू बिष्ट ने बरेली पहुंचकर वेंडिंग जोन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेयर ने काह कि रूद्रपुर में खोखा फड़ व्यवसायियों के हितों को लेकर नगर निगम गंभीर है। वेंडिंग जोन बनने से लघु व्यवसायियों को व्यापार के लिए स्थाई जगह मिलेगी। इससे उन्हें आये दिन होने वाले उत्पीड़न से निजात मिलेगी। साथ ही वेंडिंग जोन बनने से शहर में जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन के लिए नगर निगम जल्द ही जगह चिन्हित कर छोटे छोटे व्यापारियों को वैंडिग जोन के जरिए रोजगार से जोड़ कर उनके व्यवसाय को बढ़ाने का काम किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments