भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप को देखते हुए नगर निगम ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए एक बार फिर कमर कस ली है। सेनेटाइजर का छिड़काव और सफाई व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखने के लिए मेयर रामपाल सिंह के निर्देश पर एक्शन प्लान तैयार करते हुए इस पर अमल शुरू कर दिया गया है। सेनेटाइजेशन के लिए रैपिड एक्शन टीम तैयार की गयी है जो सार्वजनिक स्थानों के साथ ही सभी वार्डों में व्यापक स्तर पर सेनेटाइजर का छिड़काव कर रही है। मेयर रामपाल सिंह और नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट के मार्ग दर्शन में नगर निगम कर्मियों ने मुख्य बाजार, मंडी परिसर एवं सरकारी कार्यालयों में युद्ध स्तर पर सेनेटाइजेशन किया। प्रतिदिन 2 बजे के बाद मंडी जैसे अन्य सार्वजनिक स्थनो पर सैनिटाइजिंग का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है साथ ही वार्डों में सफाई नायकों के माध्यम से दो-दो पिट्टू मशीन से सैनिटाइजिंग करने की जिम्मेदारी दी गयी। इसके अलावा बड़े वार्डों में स्प्रे टैंकर मशीन के द्वारा सैनिटाइजिंग का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। नगर निगम की टीमें कोरोना के खात्मे के लिए सोडियम हाइपो क्लोराइड के छिड़काव के साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव भी कर रही है जिससे कहीं पर भी वायरस जिंदा न रहे। इस दौरान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में नगर निगम पूरी मुस्तैदी से जुटा है।
उन्होंने कहा कि सेनेटाइजेशन के काम में तेजी लाने के साथ ही सफाई अभियान पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के खात्मे के लिए नगर निगम की टीमें सभी 40 वार्डों में युद्ध स्तर पर सेनेटाइजेशन का अभियान जारखी रहेंगी। मेयर ने कहा कि कोरोना का कहर अब तेजी से बढ़ रहा है ऐसे में जिलाधिकारी महोदय से अतिरिक्त 25 पर्यावरण मित्रों की डिमांड की गई है जिससे सैनिटाइजिंग के कार्य में और तेजी लाई जा सके। नगर निगम द्वारा किये जा रहे इंतजामों में सभी का सहयोग जरूरी है। इस लड़ाई को सभी के सहयोग से जीता जा सकता है। सभी लोग गाइड लाईन का पालन करें और बहुत जरूरी होने पर ही घर सेनिकलें। मेयर ने कहा कि कोरोना से लड़ाई में मास्क, सोशल डिस्टसिंग और सेनेटाइजर एक अहम हथियार है, इनका प्रयोग आवश्यक रूप से करें। सरकार अपनी ओर से इस मुश्किल घड़ी से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। 1 मई से 18 वर्ष से उपर के सभी लोगों को वैक्सीन की डोज लगाने का निर्णय लिया गया है, इससे भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिलेगी। मेयर ने कहा कि कोरोना के प्रकोप के बीच लोग पैनिक होने से बचें और खुद को सुरक्षित रखने के साथ ही दूसरों को भी सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि नगर निगम स्तर से कोरोना काल में जो भी इंतजाम संभव है वह तत्परता से किये जा रहे हैं। अंतिम संस्कार के लिए नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। अंतिम संस्कार से सम्बंधित व्यवस्थाएं सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी पूरी तत्परता से देख रहे हैं। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी से 9389811803 पर संपर्क कर सकते हैं
नगर निगम में शहर में चलाया सैनिटाइजर अभियान
RELATED ARTICLES



