Tuesday, March 17, 2026
HomeUttarakhandनजूल मुद्दे के समाधान पर भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा का हुआ...

नजूल मुद्दे के समाधान पर भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा का हुआ स्वागत

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। मुख्यमंत्री द्वारा नजूल नीति का प्रस्ताव पारित करने पर आदर्श कॉलोनी वार्ड नंबर 36 में कुर्मी महासभा के संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार, एडवोकेट अशोक सागर एवं रंजीत सागर द्वारा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा का जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया गया।

आर्य पार्क में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शिव अरोरा ने पूर्व पालिकाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे स्वर्गीय सुभाष चतुर्वेदी का स्मरण करते हुए कहा कि सुभाष चतुर्वेदी के कारण ही आज नजूल का मुद्दा हल हुआ है। यदि वह रुद्रपुर की धरती से इस आवाज को न उठाते तो आज कैबिनेट में प्रस्ताव भी पारित न होता। उन्होंने कहा कि लोगों की वर्षाे पुरानी मांग का स्थाई हल निकालने के लिए सरकार ने कैबिनेट में प्रस्ताव पास किया और अब नजूल नीति लाकर भूमि पर मालिकाना हक दिया गया। शिव अरोरा ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी आभार जताया, जिन्होंने इस मामले से सरकार को रूबरू कराने का काम किया।

शिव अरोरा ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प को पूरा करने का काम किया है। इससे साफ हो गया है कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने इसे लोगों के संघर्ष की जीत बताया और कहा कि भाजपा 2022 में फिर प्रदेश में अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की विकास की सोच और नीतियां ही जीत का आधार बनेंगी। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष राकेश सिंह, सुशील कुमार, धर्मवीर सिंह, बब्लू सागर, शिव कुमार, अम्बर सिंह, चेतन कुमार, मोहित कककड़, किरन विर्क, मयंक कककड़, विकास कुकरेजा, सोनू वर्मा व अन्य वार्डवासी मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments