Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandनदी में फंसी कार, SDRF ने एक कार सवार को किया रेस्क्यू,...

नदी में फंसी कार, SDRF ने एक कार सवार को किया रेस्क्यू, एक लापता

spot_img

भोंपूराम खबरी,देहरादून। राज्य में हो रही भयंकर बारिश से भी लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।कहीं सड़कों पर पहाड़ गिरने से रास्ते बंद हैं तो कहीं लोग नदियों में बह जा रहे हैं। सरकार की बार-बार अपील करने के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं है, और नदी नालों मे भी सावधानी नहीं बरत रहे हैं। वहीं नदी में फंसी कार, SDRF ने एक कार सवार को किया रेस्क्यू। जनपद देहरादून,सोडा सरोली में एक कार के नदी मे फँसे होने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए कार से युवक को सकुशल रेस्क्यू किया गया व उनके पिताजी अभी लापता है, जिनकी तलाश में सर्च आपरेशन जारी है। SDRF रेस्क्यू टीम का विवरण मुख्य आरक्षी अनूप रमोला ,आरक्षी यशवंत सिंह,आरक्षी राकेश राणा,आरक्षी नवीन प्रसाद,आरक्षी दिग्पाल,आरक्षी सुरेश मलासी मौजूद रहे।

 

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments