Tuesday, March 17, 2026
HomeUttarakhandनाबालिग छात्रा अर्ध बेहोशी की हालत में मिली

नाबालिग छात्रा अर्ध बेहोशी की हालत में मिली

spot_img

भोंपूराम खबरी,दिनेशपुर। कक्षा 10 की छात्रा स्कूल से घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन के बाद मंगलवार रात को उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई। उधर देर रात को छात्रा एक सुनसान जगह पर अर्धबेहोशी की हालत में पाई गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां से उसे रुद्रपुर रेफर कर दिया गया। बुधवार को दिन में पूछताछ के दौरान छात्रा ने पुलिस को बताया कि एक युवक उसे जबरदस्ती अपने कमरे में ले गया था, और छेड़खानी का प्रयास किया। उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया था। किसी तरह वह युवक के चुंगल से छूटकर आई। छात्रा के बयान के बाद फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होता है, मामले की जांच की जा रही है। नगर के एक वार्ड की कक्षा 10 की छात्रा मंगलवार को घर से स्कूल के लिए निकली थी, छुट्टी के बाद वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। छात्रा का पता नहीं चलने पर परिजनों ने रात को थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। देर रात को छात्रा एक सुनसान स्थान पर अर्ध बेहोशी की हालत में पाई गई। लोगों की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। और छात्रा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से उसे रुद्रपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार को दिन में छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह स्कूल से लौट रही थी, रास्ते में आईटीआई के एक छात्र ने उसका रास्ता रोका और उसे जबरदस्ती नजदीक स्थित अपने कमरे में ले गया। युवक ने उससे छेड़खानी की और उसे बाथरूम में बंद कर दिया। देर रात को किसी ने बाथरूम का दरवाजा खोल दिया, जिसके बाद वह वहां से निकल कर आई और रास्ते में बेहोश होकर गिर पड़ी। छात्रा के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। देर शाम थाने पहुंचकर एएसपी प्रमोद कुमार ने घटना की जानकारी ली। एएसपी का कहना है कि पूछताछ जारी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments