भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने निवास पर 23 निर्धन परिवारों को पुत्रियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत आर्थिक सहायता के चेकों का वितरण किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है।
इस दौरान ठुकराल ने ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र की निवासी हीरा कली, तेजपाल विश्वकर्मा, सुनीता देवी, रमावती देवी, गायत्री देवी, महेश गिर, दूधियानगर निवासी रामवती देवी, खेड़ा भूत बंगला निवासी कालीचरण, रम्पुरा निवासी आशा, रूपवती, सुभाष कालोनी निवासी फिदा हुसैन, आदर्श इंद्रा कालोनी निवासी हर बिलास पाईक, रविन्द्र नगर निवासी दीपा मण्डल, कीरतपुर निवासी जलेवी देवी, कीरतपुर निवासी ढुनमून, बीना कुमारी, शिवपुर निवासी विरेन्द्र बक्शी, अमरपुर निवासी प्रीतम कौर, जहांगीरपुर निवासी विकास राय, लम्बाखेड़ा निवासी हनीफ हुसैन, कुर्बान अली, अली अहमद, केशरपुर जाफरपुर निवासी बेचा लाल, बागवाला निवासी दया राम और लम्बाखेड़ा निवासी सूरज सिंह को पांच पांच हजार के चेकों का वितरण किया।



