Tuesday, March 24, 2026
HomeUttarakhandनिर्माण कार्य में मानको के अनुरूप नहीं मिलने पर ठेकेदार को लगाई...

निर्माण कार्य में मानको के अनुरूप नहीं मिलने पर ठेकेदार को लगाई फटकार

spot_img

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर । मेयर रामपाल सिंह ने वार्ड नं 34 इंद्रा कालोनी, 27 गांधी कलोनी और वार्ड नं. 15 पहाड़गंज में नगर निगम द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान मेयर ने निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री को चेक किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। वही निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर ठेकेदार को फटकार भी लगाई गई।
मेयर रामपाल सिंह ने विभिन्न वार्डो में नगर निगम द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान इंदिरा कलाोनी गली नं .6 में नाली निर्माण के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर मेयर ने ठेकेदार को फटकार लगायी और नाली को तोड़कर पुनः बनवाने के निर्देश दिये।
मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कहा कि निर्माण कार्यों के जो भी मानक तय किये गये हैं उनमें जरा सी भी चूक पायी गयी तो सम्बंधित ठेकेदार का भुगतान रोक दिया जायेगा और उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी। मेयर ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। नगर निगम दूरगामी सोच के साथ विकास कार्यों को धरातल पर उतार रहा है। आने वाले दिनों में रूद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है, लिहाजा निर्माण कार्यों में कोई भी कमी सहन नहीं की जायेगी। कहा कि भाजपा सरकार जीरो टाॅलरेंस पर काम कर रही है। जीरो टोलरेंस की नीति को नगर निगम भी धरातल पर उतार रहा है। उन्होंने कहा कि निगम के कार्यों में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। साथ ही मेयर ने कहा कि शहर का विकास उनकी प्राथमिकता है। मेयर ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराये जा रहे हैं। जनता को मूलभूत सुविधायें मुहैया कराने के साथ साथ शहर को विकास का माॅडल बनाने की दिशा में भी लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए शहरवासियों से सहयोग की अपील भी की।
देवभूमि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार मेयर रामपाल सिंह नगर निगम क्षेत्र के हर वार्ड में विकास कार्य कर रहे हैं तो वह दिन दूर नहीं जब यह आदर्श रुद्रपुर के तौर पर नजर आएगा। इस दौरान प्रभारी अधिशासी अधिकारी गजेन्द्र पाल, पार्षद अम्बर सिंह, प्रमोद शर्मा, जितेन्द्र यादव, राजेश जग्गा, भुवन गुप्ता, सौरभ शर्मा, अबरार अंसारी, हिमांशु पांडे, मंटू मंडल आदि मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments