Thursday, March 26, 2026
HomeUttarakhandनीरज ने खत्म किया 13 साल बाद गोल्ड मेडल का सूखा :...

नीरज ने खत्म किया 13 साल बाद गोल्ड मेडल का सूखा : मेयर रामपाल सिंह 

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा द्वारा इतिहास रचते हुए टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल हासिल करने पर माॅडल कालोनी में मेयर रामपाल सिंह और पार्षदों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। गोल्ड मैडल जीतने पर सभी ने एक दूसरे को बधाई दी और नीरज चोपड़ा जिंदाबाद के नारे लगाये।

इस दौरान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि नीरज ने न सिर्फ विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है बल्कि खेलों के प्रति युवाओं में नया जोश भरने का काम भी किया है। ओलंपिक में तेरह साल बाद भारत का स्वर्ण पदक का सूखा स्समाप्त हुआ है। नीरज की सफलता से आज देश के युवाओं में खेलों के प्रति नई उर्जा का संचार हुआ है। यह मेडल युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेगा। नीरज ने अपने खेल कौशल से देश का सीना गर्व से चौड़ा किया है। उन्होंने देश के लिए स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। वह भारत के ओलंपिक इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले एथलीट बन गए हैं। इस अवसर पर पार्षद रजनी रावत, अम्बर सिंह, आयुष तनेजा, सुशील चैहान, प्रमोद शर्मा, जितेंद्र यादव,महेन्द्र आर्या, शैलेन्द्र रावत, विनय विश्वास, बबलू सागर, राम किशन कोली, अलमेश कोली, भुवन गुप्ता, राकेश सिंह, ओम प्रकाश सिंघला, आशीष जैन, दिनेश कामना, संदीप वंसल, रोहित गोयल, राहुल सिघल, जयदीप मित्तल, देवेन्द्र बहादुर सिंह, गौतम रुंगटा, आदित्य सिंगला, नारायण सिंगला आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments