Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandनेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई

spot_img

भोंपूराम खबरी रूद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा वीर क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ काशीपुर बाईपास रोड नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व मिष्ठान वितरण कर मनाई गई इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि देश की आजादी के महानायक महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन है जिनकी वजह से ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं ऐसे महान क्रांतिकारी को कांग्रेस पार्टी सदैव नमन करती है और पूरा देश ऐसे महापुरुष का हमेशा ऋणी रहेगा रुद्रपुर विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती मीना शर्मा ने नेता जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेता जी का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा राज्य के कटक में हुआ था जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया और देश में आजादी के प्रति हर नागरिक के दिल में जोश भरा ऐसे महान क्रांतिकारी शहीद को पूरा देश कभी नहीं भुला सकता इसके पश्चात सभी कांग्रेस कार्यकर्ता संजय नगर पहुंचे जहां स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यर्पण कर सभी क्षेत्रीय जनता को जयंती की बधाई दी इस दौरान श्रीमती शर्मा ने कहा कि नेताजी की क्रांतिकारी सोच और जज्बे को हम सब सलाम करते हैं उन्होंने देश की आजादी के लिए नारा दिया था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा ऐसे महान क्रांतिकारी के जन्मदिन की सभी देश व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और आज के युवाओं को ऐसे ही नेता जी की तरह जज्बे व क्रांतिकारी सोच की आवश्यकता है जिससे हमारा देश विकास के पथ पर आगे बढ़ सके इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पन्त जिला महासचिव सुशील गाबा महामंत्री राजीव कामरा, विकास मलिक, सचिन मुंजाल, मानस बैरागी, बाबू खान, युवा अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट राजीव यादव, अनिल रावत,अजय यादव,कमलेश गुप्ता,रवि कठेरिया,जगदीश कर्मकार,नितिन कुमार,रंजीत तिवारी, आषित बाला,सुमित राय, संजीव रस्तोगी, ,रामाधारी गंगवार, महिला अध्यक्ष मोनिका ढाली, उमा सरकार बेबी सिकदर, अखिलेश मिश्रा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments