Thursday, March 26, 2026
HomeUttarakhandKumaunनैनीताल रोड स्थित एक मॉल में संचालित स्पा सेंटर पर एंटी ह्यूमन...

नैनीताल रोड स्थित एक मॉल में संचालित स्पा सेंटर पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने मारा छापा

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। हल्द्वानी के बाद अब रुद्रपुर में भी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने स्पा सेंटर में छापेमारी की।  शुक्रवार को सीओ सिटी के नेतृत्व ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व पुलिस की संयुक्त टीम ने रुद्रपुर मेट्रोपोलिस मॉल में स्थित स्पा सेंटर में छापा मारकर चार युवकों और छह युवतियों को हिरासत में लिया।  पुलिस ने स्पा सेंटर को भी सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को लंबे समय से स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने यह कार्यवाही की।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व पुलिस ने ने नैनीताल रोड स्थित मैट्रोपोलिस मॉल में किराये की दुकान में चल रहे सेवन स्काई स्पा सेंटर में छापामार कार्यवाही की। पुलिस की इस छापामार कार्यवाही से मॉल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। टीम को इस दौरान युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। वही पुलिस को कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई। पुलिस स्पा सेंटर से छह लड़कियों और चार लड़कों को गिरफ्तार कर पंतनगर थाने ले गई है। वही स्पा सेंटर को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई युवतियां दिल्ली, मिजोरम एवं महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। इसके अलावा पुलिस शहर के अन्य स्पा सेंटरो की भी जांच कर रही है।

सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि मॉल के स्पा सेटर में अनैतिक कार्य होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद यह कार्यवाही की गई। जहां पुलिस को कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई है। इस दौरान पुलिस ने  चार युवक और छह युवतियों को हिरासत में लिया है। हिरासत में ली गई अधिकाश युवतियां दिल्ली की हैं। उधर पुलिस पंतनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारियां कर रही है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments