Tuesday, March 17, 2026
HomeUttarakhandपंजाबी महासभा के दो मंच एक बार फिर चर्चा का विषय

पंजाबी महासभा के दो मंच एक बार फिर चर्चा का विषय

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर में आज पंजाबी महासभा के दो मंच एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। विभाजन विभीषिका पर एकजुट हुई उत्तरांचल पंजाबी महासभा के आज जन्माष्टमी पर निकाली गई शोभायात्रा में दो मंच दिखे, जो शहर में चर्चा का विषय रहा।

बताते चलें शहर के विधायक शिव अरोरा ने विभाजन विभीषिका कार्यक्रम में उत्तरांचल पंजाबी महासभा को एकजुट कर एक मंच पर खड़ा किया लेकिन उनका यह प्रयास रंग नहीं ला सका। जिसके बाद आज जन्माष्टमी के अवसर पर शहर में निकाली गई शोभायात्रा में भगत सिंह चौक पर स्वागत के लिए पंजाबी महासभा में दो मंच लगे दिखे। जो शहरभर में चर्चा का विषय रहा।

हालांकि इससे पूर्व भी पंजाबी महासभा में गुटबाज़ी देखने को मिली है, लेकिन विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप के बाद यह गुटबाज़ी खत्म होने की आशंका जताई जा रही थी, जो पूरी तरह से फेल साबित हुई है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments