Tuesday, March 24, 2026
HomeUttarakhandपंतनगर प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के पांच विद्यार्थियों का टाटा कंसल्टेंसी में चयन

पंतनगर प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के पांच विद्यार्थियों का टाटा कंसल्टेंसी में चयन

spot_img

भोंपूराम खबरी,पंतनगर। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज कंपनी में पंतनगर विश्वविद्यालय के पांच छात्रों का चयन हुआ है। जिसमें कंपनी द्वारा उन्हें लाखों रुपए का पैकेज दिया गया है। विद्यार्थियों के चयन पर विवि ने हर्ष व्यक्त किया है।
बता दे कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज कंपनी देश-विदेश की एक अग्रणी कम्पनी है। यह कम्पनी विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में विद्यार्थियों के सेवायोजन हेतु विगत कई वर्षों से आ रही है। इस वर्ष प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के सभी ब्रांचों के विद्यार्थियों (2021 उत्तीर्ण वर्ष) के सेवायोजन हेतु चयन की प्रक्रिया करोना वायरस के कारण ऑनलाइन की गयी थी। जिसमें राष्ट्रीय क्वालीफायर टेस्ट (एनक्यूटी) एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार ऑनलाइन हुआ। इस साक्षात्कार के आधार पर जेनेरिक प्रोफाइल पर विद्यार्थियों का चयन हुआ तथा उच्च मेरिट के विद्यार्थियों से डिजिटल प्रोफाइल जिसमें 7.60 लाख के वार्षिक पैकेज के लिए टेस्ट हुआ। जिसमें विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के पांच विद्यार्थियों का 7.60 लाख के वार्षिक पैकेज पर (डिजीटल प्रोफाइल) के लिए चयन हुआ है। जिसमें इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से तुषार शर्मा एवं सूरज नेगी, इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी से आशीष नेगी एवं आदर्श तलनिया तथा इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग से शिवांश मेहरा हैं।
इस अवसर पर प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की अधिष्ठाता, डा. अलकनन्दा अशोक एवं प्राध्यापक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन प्रकोष्ठ, डा. अखिलेश कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को बधाईयाँ दीं। वही कुलपति, डा. तेज प्रताप ने भी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments