Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandपरिवर्तन यात्रा में भारी भीड़ जुटा चीमा ने दिखाया दम

परिवर्तन यात्रा में भारी भीड़ जुटा चीमा ने दिखाया दम

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाली गयी चार दिवसीय परिवर्तन यात्रा के रुद्रपुर में समापन के दौरान स्थानीय नेताओं ने जमकर अपना दमखम दिखाया। रुद्रपुर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट के प्रबल दावेदारों में शामिल पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने सैकड़ों समर्थकों सहित रैली व सभा में प्रतिभाग किया।

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के समापन अवसर पर जिला मुख्यालय में जमकर भीड़ उमड़ी। इस रैली की सफलता के लिए पार्टी पदाधिकरी बीते कई दिनों से रात-दिन एक किये हुए थे। युवाओं में खासे लोकप्रिय चीमा ने रुद्रपुर विधानसभा के देहात क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क किया। पूर्व में डिग्री कालेज के अध्यक्ष व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रह चुके चीमा को युवाओं ने हाथों-हाथ लिया और उनके आह्वान पर सैकड़ों की सख्या में ग्रामीण व छात्र शक्ति कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में उमड़ी। आलम यह था कि गल्ला मंडी में रैली के स्वागत को चीमा द्वारा बनवाए गए तोरण द्वार पर तिल धरने की जगह नहीं बची। भारी भीड़ जुटाकर चीमा ने पार्टी के शीर्ष नेताओं के समक्ष पानी दावेदारी दमदार ढंग से रखी है। चीमा के साथ युवाओं की भीड़ से नेता भी खासे गदगद नजर आये। चीमा की टीम में शामिल नंदलाल एनडी, आशीष यादव, काबल सिंह, रजत वैद्य,हरपिंदर टिंकू, रोनिक नारंग, अंग्रेज सिंह, फरीद बाबा, कौशल विश्वास, अर्जुन विश्वास, मुनीश मुंजाल, हरिंदर पाल, इन्दर नारंग, नकुल कैड़ा, सरवन गुप्ता, राकेश कुमार, दिनेश रस्तोगी, सुनील, अरुण सम्राट, समरवीर सीटू, दर्शन गाबा, तोहित, सरन पुरेवाल, अकरम, अवतार, दीपक गिरी आदि ने भरपूर सहयोग दिया।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments