भोंपूराम खबरी,जम्मू-कश्मीर। पहलगाम के चंदनवाड़ी हुए हादसे में अब तक कि जानकारी के अनुसार 6 जवान शहीद हो गए हैं। पहलगाम के चंदनवाड़ी में ITBP के जवानों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में छह जवान शहीद हो गए हैं, जबकि कई घायल हुए हैं। बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। मौके पर कई एंबुलेंस तैनात की गई हैं। जानकारी के अनुसार, एक बस चंदनवाड़ी से पहलगाम ITBP जवानों को ले जा रही थी। ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में गिर गई। बस में 39 जवान सवार थे। 37 जवान ITBP और दो जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे। बताया जा रहा है कि सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रेक फेल होने के बाद बस नदी में गिर गई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
पहलगाम में नदी में गिरी जवानों से भरी बस, 6 जवान शहीद
RELATED ARTICLES



