Tuesday, March 24, 2026
HomeUttarakhandपाकिस्तान पर कार्रवाई करे भारत सरकार

पाकिस्तान पर कार्रवाई करे भारत सरकार

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उत्तर प्रदेश लोकतंत्र सेनानी संघ ने जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही आतंकी वारदातों पर चिंता जताते हुए सुरक्षा इंतजाम और सख्त करने की मांग की है। संघ के प्रदेश महासचिव एडवोकेट सुभाष छाबड़ा ने गृहमंत्री तथा रक्षामंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि पिछले चार दिन में जिस प्रकार से जम्मू में वायुसेना के ठिकाने पर ड्रोन हमले सहित 27 जून की रात्रि को विशेष पुलिस अधिकारी फ़ैयाज़ अहमद और उनके परिवार की हत्या हुई है उसने पूरे देश को दहला दिया है।
संघ ने इन सभी घटनाओं को पाकिस्तान की साजिश बताया है। गृह मंत्री और रक्षा मंत्री से अनुरोध किया है कि पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठायें जाएँ। उन्होनें कहा दोनो देशों के बीच चल रहा युद्धविराम सिर्फ भारत को धोखा देने के लिये है। संघ ने पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर को तत्काल मुक्त करवाने के लिये पाकिस्तान के खिलाफ करवाई करने की भी बात कही ताकि निर्दोष नागरिक और सुरक्षाबलों की जान बचायी जा सके। संघ ने कश्मीर में किसी भी प्रकार की चुनावी प्रक्रिया शुरू करने का भी विरोध किया है और कहा कि यह एक आत्मघाती कदम होगा।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments