Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandपुलभट्टा नशामुक्ति केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन की छापेमारी, किया...

पुलभट्टा नशामुक्ति केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन की छापेमारी, किया सील

spot_img

भोंपूराम खबरी, किच्छा।

रिपोर्टर: यशवंत कुमार।

नशा मुक्ति केंद्र में हुई युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग जागा है। टीम आज पुलिस फोर्स और जिला प्रशासन के साथ नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे और केंद्र को सील कर दिया गया। इस दौरान भर्ती मरीजों को अन्य केंद्रों में भर्ती किया गया।
पुलभट्टा थाना क्षेत्र स्थित नई रोशनी नशा मुक्ति केंद्र में कल एक युवक की मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजनों ने घटना स्थल पर जम कर हंगामा काटा था। साथ ही पुलिस को तहरीर सौपी गई थी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा लिख कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद अब स्वास्थ्य महकमा भी जागा है। आज प्रशासन की टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नशा मुक्ति केंद्र को सील कर दिया। जांच के दौरान
केंद्र में भारी अनिमियत्ता मिली। यही नहीं केंद्र में 31 मरीजों को एक कोठरी में बंद किया गया था जिसमे हवा का सरकुलेशन भी नही था। इतना ही नहीं मरीजों के साथ केंद्र के कर्मचारियों द्वारा मार पीट भी की जाती थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा केंद्र को सील कर दिया है। केंद्र में भर्ती 31 मरीजों को अन्य केंद्रों में शिफ्ट कर दिया गया है। इस दौरान पुलिस फोर्स भी तैनात रही।

एसीएमओ ने बताया की पुलभट्टा नई रोशनी नशा मुक्ति केंद्र में भारी अनिमियता मिली है। केंद्र को सील कर भर्ती मरीजों को अन्य सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments