Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandपुलिस ने गैस रिसाव कांड के आरोपी कबाड़ी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने गैस रिसाव कांड के आरोपी कबाड़ी को किया गिरफ्तार

spot_img

भोंपराम खबरी,रुद्रपुर।  मुकेश मिश्रा थाना ट्राजिट कैम्प मे बतौर रात्रिधिकारी नियुक्त थे तथा थाने से रात्रि चैकिंग हेतु अन्दर थाना क्षेत्र मे मामूर थे दिनांक 30/08/2022 को थाने से उ0नि0 मुकेश मित्रा सूचना मिली की कालर राहुल निवासी आजादनगर मो0न0 6941925503 ने डायल 112 के माध्यम से सूचना दी है कि आजादनगर नाले के पास गैस की दुर्गन्ध आ रही है जिससे लोगो को खासी व सांस लेने में दिक्कत हो रही है उक्त सूचना पर उ0नि0 मुकेश मिश्रा मय चीता व डायल 112 कर्मचारी गण कानि0 1182 विपेन्द्र सिंह कानि0 898 प्रकाश चन्द्र कानि0 656 कमल किशोर को साथ मे लेकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि आजादनगर बड़े नाले के पास काफी भीड व अफरा तफरी का माहौल है मौके पर ही गैस की तीव्र दुर्गन्ध आ रही है व आंखो मे तीव्र जलन तथा सांस लेने में परेशानी हो रही है। मौक पर लोग उल्टीयां कर रहे है जिन्हे स्थानीय लोगो के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया मौके पर स्वयं को सूरक्षित करते हुये देखा तो बब्लू कश्यप पुत्र चौखे लाल निवासी वार्ड न० 4 आजादनगर थाना ट्राजिट कैम्प के कबाड़ के गोदाम में गेट के पास एक लोहे का सिलेण्डर पड़ा हुआ है जिसके पास गैस की तीव्र दुर्गन्ध आ रही है पास मे रहना सम्भव नही हो पा रहा है जिससे वातावरण दूषित हो रहा है। जो कि जन साधारण के स्वास्थ के लिये अत्यन्त घातक है उक्त गैस रिसाव से आम जनमानस की मृत्यु हो सकती है उक्त बब्लू कश्यप द्वारा यह जानते हुये कि गैस रिसाव से आस पास के लोगो कि जान को खतरा हो सकता है सिलेण्डर को अपने गोदाम में रखा गया है । उक्त सिलेण्डर को पुलिस प्रशासन फायर बिग्रेड तथा एसडीआरएफ की सहायता से रेस्क्यू किया गया यदि इसे उक्त स्थान से रेस्क्यू नहीं किया जाता तो आपार जनहानि हो सकती थी के सम्बन्ध में थाना ट्राजिट कैम्प में FIR NO 333/2022 U/S 307/278 IPC का अभियोग पंजीकृत किया गया । मु

 

उक्त में अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के पर्यवेक्षण श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय तथा श्रीमान पुलिस क्षेत्राधिकारी महोदय के निर्देशन प्रभारी निरीक्षक महोदय के नेतृत्व में दिनांक 31/08/2022 को उ0नि0 ललित चौधरी, उ0नि0 मुकेश मिश्रा व कानि), कानि0 1182 विपेन्द्र सिंह कानि0 655 कमल किशोर द्वारा मुखबिर की सूचना पर सिडकुल ढाल से अभियुक्त बब्लू कश्यप पुत्र चौखे लाल निवासी वार्ड न0 4 आजादनगर थाना ट्राजिट कैम्प उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा पूछताछ करने पर बताया कि मैने यह सिलेण्डर दिनांक 29/08/2022 को जे) ब्लाक में स्थित सरकारी पानी की टंकी में काम करने वाले सुरेन्द्र व वीरपाल से 4100/- रुपये में खरीदा था जिसे मैने 29/08/2022 की रात को अपने गोदाम में सिलेण्डर की नोजल लीक कर गैस को बाहर निकालने लगा तो हल्की सी आंख में जलन होने लगी तभी मुझे पता चल गया था कि यह खतरनाक गैस है लेकिन मैंने लालच में आकर के गोदाम का दरवाजा बन्द कर सिलेण्डर को धीरे- धीरे गैस लीक करने के लिये गोदाम में ही रख दिया मैंने यह सोचा था कि इसके सम्बन्ध में किसी को कोई पता नही चले तथा सिलेण्डर को खाली कर बेच दूंगा बब्लू कश्यप उपरोक्त द्वारा पूछताछ मे यह भी स्वीकार किया गया है कि मैंने लालच के कारण मोहल्ले के सभी लोगों का जीवन सिलेण्डर से गैस लीक होने के कारण खतरे में डाल दिया था अन्य प्रकाश में आये अभियुक्त गण सुरेन्द्र व वीरपाल की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments