Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandपुलिस से बचकर पैदल बार्डर पार कर राज्य में घुस रहे लोग

पुलिस से बचकर पैदल बार्डर पार कर राज्य में घुस रहे लोग

spot_img

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। पुलिस से बचकर बिना कोरोना जांच कराये लोग पैदल ही बार्डर पार रहे है और राज्य में प्रवेश कर जा रहे है। पुलिस केवल वाहनो की चेकिंग कर उनकी ही कोरोना जांच कराने तक सीमित रह गई है। बिना कोरोना जांच कराये राज्य में प्रवेश कर रहे यह लोग कही कोरोना नियंत्रण करने में बाधा उत्पन्न न करें।

बता दे कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राज्य में एक जून तक कोविड कफ्र्यू लगा रखा है। इस दौरान जिले के बार्डरों को भी सील कर रखा है। बार्डर पर बाहरी राज्यों से आने वालो लोगो को 72 घंटे पूर्व की कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लाने पर ही प्रवेश दिया जा रहा है। वही नेगेटिव रिपोर्ट साथ में नही लाने वालो लोगो की बार्डर पर ही कोरोना जांच हो रही है। उस जाचं में निगेटिव आने पर ही लोगो को प्रवेश राज्य में प्रवेश दिया है। ऐसे लोगो की चेकिंग के लिए र्बाडरो पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैनात किया गया है।

ऊधमसिंह नगर जिले के रामपुर बार्डर पर भी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम चेकिंग के लिए तैनात कर रखी है। जो राज्य में बाहर से आने वालो वाहनो को रोककर उनकी चेकिग कर रही है। साथ ही निगेटिव रिपोर्ट साथ नही होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उनकी बार्डर पर कोरोना जांच की जा रही है। बावजूद इसके दूसरे राज्यों से आ रहे कुछ लोग बिना कोरोना जांच कराये पैदल की बार्डर पार कर ले रहे है। जिससे वाहनो की चेकिंग में लगी पुलिस का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा। इन लोगो के बिना कोरोना जांच के राज्य में प्रवेश करने से कोरोना को नियंत्रण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मी रात-दिन बार्डर पर मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे है। किसी कारणवश कोई पैदल बार्डर पार कर रहा है तो ऐसे लोगो पर नजर रखी जाएगी और उन्हे बार्डर पर ही रोककर कोरोना जांच कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments