भोंपूराम ख़बरी, रूद्रपुर। कोरोना की तीसरी लहर के चलते जिले में अब तक 5 लोगों की जान चुकी है। जिसमें दो व्यक्तियों की उम्र 72, दो की 60 से अधिक और एक व्यक्ति 45 वर्ष से अधिक बताया गया जो कि कैंसर से भी पीड़ित था। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दूसरे मरीज पुरानी बीमारी से ग्रसित थे। जिसमें वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले दो लोग भी कोरोना से जंग हार गए। वही दो ने केवल एक डोज ही पूरी की और एक मृतक ने वैक्सीन की कोई डोज पूरी नही की।
कोरोना की वजह से जिलेभर में अबतक 970 लोगों की जान जा चुकी है। जिसमें पहली लहर के दौरान 147, दूसरी लहर में 818 और तीसरी लहर में 5 लोगों की मौत हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनीता रतूड़ी ने बताया कि मृत सभी मरीज पहले से बीमार जिसके कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कम हो गई और कोरोना महामारी ने उन्हें चपेट के ले लिया। उन्होंने बताया कि खटीमा में 2 , काशीपुर में 2 और रुद्रपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई। डॉ. रतूड़ी ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर में किसी भी स्वस्थ्य व्यक्ति की मौत महामारी से नही हुई।
पूर्ण टीकाकरण के बावजूद भी कोरोना ने ली जान
RELATED ARTICLES



