भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा बृहस्पतिवार ने शिवपुर, हरदासपुर, आनंद खेड़ा नंबर 1, आनंद खेड़ा नंबर 2, पिपलिया नंबर 1 आदि गांव में पहुंचकर घर-घर तुलसी अभियान के तहत सैकड़ों लोगों विशेषकर महिलाओं को पवित्र तुलसी के पौधों का वितरण किया। इस अवसर पर जगह-जगह शर्मा का महिलाओं ने स्वागत किया।
अपने संबोधन में शर्मा ने कहा कि वह प्रतिवर्ष सावन के माह में 5000 तुलसी के पौधों का वितरण करती हैं। वह इस वर्ष भी सावन के प्रथम सोमवार से लगातार तुलसी के पवित्र पौधों का वितरण कर रही है। कहा कि तुलसी हमारी धार्मिक आस्था के साथ-साथ हमारी संस्कृति और हमारी सभ्यता का भी प्रतीक है। तुलसी अमृततुल्य है और यह मोक्षदायिनी भी है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि वह सावन के माह में एक तुलसी का नया पौधा अवश्य लगाएं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान चौधरी इंद्रपाल सिंह, ग्राम प्रधान संजीत विश्वास, ग्राम प्रधान मुकेश बाला, पूर्व ग्राम प्रधान नरेश तपाली, पूर्व प्रधान आसीत बाला, महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, महिला कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष मोनिका ढाली, डॉ सुमित रा,य कांग्रेस नेता अनिल शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।



