Friday, March 27, 2026
HomeUttarakhandपूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने किया फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारम्भ

पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने किया फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारम्भ

spot_img

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने कहा कि नवोदित खिलाड़ियों को यदि उचित प्लेटफार्म मिल जाए तो वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने आप को स्थापित कर सकते हैं। शर्मा ट्रांजिट कैंप फुटबॉल मैदान में लाल बहादुर शास्त्री यंग क्लब द्वारा 7 ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करते समय उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रही थी।

इससे पूर्व आयोजन कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि शर्मा सहित निगम पार्षद बबीता बैरागी, महानगर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली, डॉ सुमित राय, अर्जुन विश्वास, मानस बैरागी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा का फूल मालाएं पहनाकर और बैच लगाकर भव्य स्वागत किया गया। बाद में रविंद्र नगर और मानपुर ओझा उत्तर प्रदेश के बीच फुटबॉल मैच खेला गया जिसमें रविंद्र नगर की टीम ने मानपुर ओझा उत्तर प्रदेश को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। इस अवसर पर रोशन गुप्ता, जीवन मंडल, अखिलेश मंडल, सुजीत दास, चंदन यादव, रोहित, राहुल, सूरज दास, राहुल सरकार, अतुल, मोनू, वरुण, रोहन, अंकित सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे। मैच का आंखों देखा हाल तापस विश्वास द्वारा सुनाया गया।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments