Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandपेपर लीक प्रकरण में बागेश्वर का शिक्षक निलंबित

पेपर लीक प्रकरण में बागेश्वर का शिक्षक निलंबित

spot_img

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में गिरफ्तार बागेश्वर जिले में कार्यरत शिक्षक को निलंबित कर दिया है। महकमे के मंडलीय कार्यालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

गुरुवार को प्रभारी अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि पेपर लीक प्रकरण में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलसूना जनपद बागेश्वर के सहायक अध्यापक जगदीश गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मुख्य शिक्षाधिकारी बागेश्वर से आख्या मांगी गई थी। जिसके आधार पर एलटी शिक्षक जगदीश को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में शिक्षक को खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय बागेश्वर में संबद्ध किया है। उन्होंने कहा निलंबन के आदेश सीईओ बागेश्वर को प्रेषित कर शिक्षक को हस्तगत कराने के निर्देश दिए हैं। मामले में मुख्य शिक्षाधिकारी बागेश्वर को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments