Tuesday, March 24, 2026
HomeUttarakhandपैरा ओलंपिक को तैयार हैं अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार

पैरा ओलंपिक को तैयार हैं अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार

spot_img

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। कोरोना महामारी के चलते नगर स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाडियों को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण खिलाडियों के पास आगामी खेलों के लिए खुद फिट रखने के लिए अन्य मैदान व खेल के कोर्ट तलाशने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं है। पैरा बैडमिंटन में ओलंपिक के लिए अपनी दावेदारी पेश करने वाले विश्व की पहली रैंकिंग वाले और अर्जुन पुरस्कार विजेता नगर निवासी मनोज सरकार भी खुद को फिट रखने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं और निजी कोर्ट पर ही प्रैक्टिस कर रहे हैं।

पैरा ओलंपिक बैडमिंटन में अपनी दावेदारी पेश करने वाले मनोज सरकार वर्तमान में विश्व पैरा ओलंपिक एकल और डबल में तीसरे पायदान पर है। मनोज ने बताया कि हालाँकि उनकी प्रैक्टिस देश के विख्यात कोच गौरव खन्ना के नेतृत्व में लखनऊ में चल रही थी लेकिन कोरोना के चलते उन्हें घर वापस आना पड़ा। खुद को फिट रखने के लिए मनोज रोजाना 4 से 6 घंटे कड़ी मेहनत कर रहे है। मनोज ने बताया कि जापान की राजधानी टोक्यो में सितम्बर में पैरा ओलम्पिक आयोजित होंगे। इसके पिए खिलाड़ियों का ट्रायल 16 जुलाई से होगा। उन्होंने कहा कि चयन होने पर ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने के लिए अपना सर्वस्व झोंक देंगे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments